G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मजरे शाह गांव में घर के अंदर युवती ने सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों हादशे की जानकारी हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोपालपुर मजरे शाह गांव निवासी मनोज कुमार यादव की 19 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share