उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव के समीप स्थित जंगल में आशा बहू का संदिग्ध अवस्था में हत्या युक्त शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गाँव निवासी आशा बहू प्रीती पासवान उम्र लगभग 32 वर्ष खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो सीएचसी में काम करती थी जिनकी शादी असोथर थाना क्षेत्र के टिकर सरांय में हुई थी। जिसका सुजरही गांव से पश्चिम अरखो के बाग में हत्या युक्त शव मिला है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय, खागा कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र पाल सिंह, पुलिस प्रशासन के साथ घटना स्थल पहुंचे मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के निरीक्षण में महिला का पर्स, चप्पल और कुछ निजी सामान पेड़ के नीचे पड़ा मिला। शव के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में घटना स्थल की बारीकी से जांच कराई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है और हत्यारों की तलाश तेज कर दी गई है।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे मृतिका के चाचा देव दत्त ने बताया मृतिका की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व असोथर थाना क्षेत्र के टिकर सरांय गाँव निवासी शोभित के साथ हुई थी जिससे दो बच्चे है। पति से न बनने के चलते वह मायके के रहते हुए हरदो सीएचसी में आशा बहु के पद पर कार्य करती थी। उसके पति शोभित ने उसकी हत्या कर उसके शव को सुजरही गाँव के समीप फेंक कर फरार हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!