उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव में परिवारिक कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव निवासी प्रेमचंद के 24 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!