उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गांव में युवक ने सन्दिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को ही तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गांव निवासी स्व. खेमराज सिंह गौतम के 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह गौतम ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!