उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली पुलिस चौकी के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनका इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुँआ मोहल्ला निवासी स्वर्गीय बिहारी लाल का 60 वर्षीय पुत्र कैलाश नाथ अपने 32 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर फतेहपुर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र की दतौली पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी बाइक नियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट संकीरन ने घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने पिता कैलाश नाथ को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूल रूप से घायल पुत्र धर्मेंद्र को।भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!