उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में एक दिलदहला देने वाला मामला आया सामने, घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मां अपने दो मासूम बच्चों के संग कुएं में लगाई छलांग,हादसे में दो मासूमों कि हुई दर्दनाक मौत, महिला की हालत गंभीर जनपद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां घरेलू कलह के चलते महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को कमर में बांधकर कुएं में छलांग लगा दिया। कुएं में कूदता देख ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला सहित दोनों मासूम बच्चों को बाहर निकालकर नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों मासूम को मृत घोषित कर दिया वहीं महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि असोथर थाना क्षेत्र हरनवा के रहने वाले टिर्रा पाल की बेटी की शादी सात साल पूर्व राजाराम का डेरा के रहने वाले झल्लर से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बेटे हुए। बड़ा बेटा 6 वर्षीय कृष्णा और छोटा बेटा 4 वर्षीय प्रशांत। बीती रात पति से किसी बात को लेकर रेनू का झगड़ा हो गया तो वह दोनों बेटों को घर से लेकर निकल गई और कमर में बांध कर घर के पास के कुएं में कूद गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कोशिश सफल नहीं हो पाई। उसके बाद तीनों को कुएं से बाहर निकालकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों मासूम को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का इलाज अब भी जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!