उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सांझीया गांव के समीप रोड पार कर रहे सियार से बाइक सवार टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के माना का पुरवा गांव निवासी दिनेश दत्त द्विवेदी का 42 वर्षीय पुत्र अविनाश द्विवेदी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हथगांम कस्बे आया था। वह कस्बे समीप स्थित सांझीया गांव के पास पहुंचा तभी अचानक बाइक के सामने सियार आ गया और बाइक सियार से टकराकर गिर गई जिससे बाइक चालक अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी राघवेंद्र व पायलट चरन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share