उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरनपुर गांव निवासी सूरज बली का 25 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र व थाना क्षेत्र के नरतौली गांव निवासी राम गोपाल का 35 वर्षीय पुत्र रूप राज दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए असोथर कस्बे गए थे तभी कस्बे के समीप इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी अरुन व पायलट संजीव ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!