G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी रामू का 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा घर से साइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए निकला था। तभी उसको कस्बे के समीप बाइक सवार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे कृष्णा रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अमौली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी पंकज कुमार व पायलट रोहित के साथ कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share