उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि दिनाँक 26 मई, 2025 को विकास खंड देवमई परिसर, दिनाँक 27 मई, 2025 को विकास खंड खजुहा परिसर, दिनाँक 28 मई, 2025 को विकास खंड मलवॉ परिसर एवं दिनॉक 31 मई, 2025 को विकास खंड भिटौरा परिसर में प्रातः 11:00 बजे सें प्लेसमेन्ट शिविर व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। प्लेसमेन्ट शिविर में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in एवं ncs.gov.in पर पंजीयन कराना है। प्लेसमेन्ट शिविर में जी.डी.एक्स सिक्योरिटी नोएडा द्वारा सुरक्षा जवान हेतु हाईस्कूल उर्तीण, 19 से 45 वर्ष के पुरूष जिनकी न्यूनतम लम्बाई 168 सेमी न्यूनतम वजन 52 किग्रा एवं सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु स्नातक उर्तीण, कम्प्यूटर का ज्ञान, 21 से 45 वर्ष के पुरूष जिनकी न्यूनतम लम्बाई 170 सेमी वजन 52 किग्रा, शारीरिक दक्षता उर्तीण अभ्यर्थियों का वेतनमान रू.15000 से 20000 प्रतिमाह वेतन के लिये चयन सम्बन्धी कार्यवाही की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी कार्यालय दूरभाष संख्या 05180 298602 पर प्राप्त कर सकते है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!