उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अनियंत्रित प्राइवेट बस खंती में कूद गई जिससे बस में सवार दो महिलाएं घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के जनपद गया थाना बाराटटी के कर्मथन गाँव निवासी सतेंद्र माझी उसकी 35 वर्षीय पत्नी क्रान्ति देवी गाँव निवासी सुरेश माझी उसकी 40 वर्षीय पत्नी कंचन देवी अपने गाँव के कुछ और लोगों के साथ मेहनत मजदूरी का काम करने प्राइवेट बस पर सवार होकर जयपुर जा रहे थे। जब बस फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पहुंची तभी अनियंत्रित को होकर खंती में कूद गई। जिसमें क्रान्ति देवी और कंचन देवी दो महिलाएं घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी सूचना पर पहुंचे परिजन उनको प्राइवेट एम्बुलेन्स अपने साथ बिहार लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
