G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव में परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी वीरेंद्र की 14 वर्षीय पुत्री रूबी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन किशोरी को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोरी को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया तो साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो-रो कर हाल बेहाल होता रहा। उसके बाद परिजन शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share