उत्तर प्रदेश फतेहपुर और बांदा जनपद के बीच यमुना नदी की मोरंग खदान से मोरंग लोड करने गया ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक चालक और खलासी दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए बाँदा जनपद के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के मेवली गाँव निवासी ट्रक चालक श्रीपाल का 28 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश और उसके साथ खलासी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मदोखी गाँव निवासी मांझिल निषाद का 22 वर्षीय पुत्र विशम्भर निषाद दोनो ट्रक से बाँदा जनपद की अमलौर मोरंग खदान में मोरंग लोड करने गए थे।

तभी खदान में ट्रक के नीचे की मोरंग भषकने से ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक चालक राम प्रकाश व खलासी विशम्भर दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में खदान संचालक ने दोनो को इलाज के लिए बांदा जनपद में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको फतेहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्तर पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share