G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौशपुर गांव में युवक ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौशपुर गांव निवासी राजेंद्र के 35 वर्षीय पुत्र दिनेश ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों की नज़र जब फाँसी के फंदे से लटके दिनेश पर पड़ी तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको फंदे से उतार कर इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share