G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र गाजी खेडा गाँव के समीप बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमे एक बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव निवासी बरगदिया का 35 वर्षीय पुत्र राम औतार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के गाजी खेड़ा गांव के समीप पहुंची। तभी सामने से आये दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें राम औतार घायल हो गया, फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share