उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप रोड किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार बनारस जनपद के जनसा थाना क्षेत्र के बसवनिया गाँव निवासी सदानंद का 36 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार किसी काम से फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र आया था। जब टोल प्लाजा के सभी रोड किनारे खड़ा था। तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी अरविंद कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। चोट गम्भीर होने के चलते वह घटना के बारे में सही तरह से कुछ बता नही पा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share