उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कस्बे के चौराहे पर डम्फर की चपेट में आ जाने से मासूम की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। जबकि सात का अबोध बालक इस दर्दनाक हादसे में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने डम्फर अपने कब्जे में ले लिया। जबकि चालक मौके से भाग जाने से सफल रहा। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी अरविन्द रैदास की 28 वर्षीय पत्नी रचना शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे अपने 4 वर्षीय मासूम पुत्र मयंक व 7 माह के पुत्र विनायक को लेकर भाई अरूण के साथ मायके नेवारपर थाना हथगाम जा रही थी। जैसे ही बाइक थाने के चौराहे पर पहुंची तभी भीड होने के कारण सामने से आ रहे डम्फर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में बैठा मयंक डम्फर के पहिया नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं रचना घायल हो गयी। वहीं गोद में लिये विनायक डम्फर के नीचे चला गया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर सैकडो लोगो की भीड लग गयी। सूचना पाते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये घायल रचना को उपचार के लिए सीएचसी भेजा जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share