उत्तर प्रदेश फतेपहुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास के समीप शनिवार की भोर रोड किनारे खडे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें खलासी की मौत हो गयी। जबकि चालक मौके से भागखडा हुआ। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के थाना गुरूबक्सगंज गांव पूरेबदई निवासी गुरूप्रसाद का 29 वर्षीय पुत्र सोनू शर्मा ट्रक खलासी था। बताते है कि गांव के ही ट्रक चालक अभिषेक यादव के साथ मोरंग लादकर लखनऊ की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक भिटौरा बाईपास रोड पर पहुंचा तभी रोड किनारे खडे ट्रक से जा टकराया। जिसमें खलासी सोनू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मौके से चालक फरार हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share