G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करसवां अपने मायके आई महिला सुबह अपनी मां के साथ खेत जा रही थी। तभी पीछे से रहे डम्फर ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गयी। जबकि मां घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी राजेश कुमार की 32 वर्षीय पत्नी प्रीती देवी शुक्रवार को अपने मायके करसवां आई थी।

शनिवार की सुबह वह अपनी मां के साथ खेत जा रही थी। तभी गांव के समीप ही पीछे से आ रहे डम्फर ने मां बेटी को टक्कर मार दिया। जिसके कारण प्रीती की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि मां बुरी तरह घायल हो गयी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने मां के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share