उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में संचालित 108 वा 102 एंबुलेंस कर्मचारी ने बड़े धूमधाम से मनाया पायलट डे बीते वर्ष के उत्कृष्ट कार्यो के लिए एंबुलेंस कर्मचारियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद में कुल 68 एंबुलेंस आम जनमानस की सेवा में संचालित है। जिसमें 102 की एंबुलेंस संख्या 35 वा 108 एंबुलेंस की संख्या 33 है। जो जनपद के अस्पतालों वा दुघर्टना वाले क्षेत्र में तैनात है। दुर्घटना की सुचना मिलने पर सर्वप्रथम एंबुलेंस कर्मचारी ही पीड़ित और घायल लोगो के पास पहुंचते और प्राथमिकी उपचार के साथ अस्पताल में भर्ती कराते है। जिसके लिए इन कर्मचारियों को स्वास्थ विभाग का प्रमुख अंग कहा जाता है। प्रतिदिन एंबुलेंस कर्मचारी दर्जनों घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते है। और लोगो की जान बचाते है। तो वही पायलट डे के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए कर्मचारियों को मिठाई और प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का आयोजन जिले के रीजनल मैनेजर श्री छमा सागर व आशीष द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिला के एंबुलेंस प्रभारी मो.शोएब क्वालिटी ऑडिटर रोहित पाण्डेय वा एमएलसी रोहित कुमार समेत उत्कृष्ट कार्य के सम्मानित कर्मचारी प्रमोद अशोक राघवेन्द्र प्रदीप पवन दिनेश संतोष लाल बाबू विपिन आशीष अवनीश अनूप कुमार दिनेश सिंह कार्यक्रम में सभी एंबुलेंस कर्मचारिय मौजुद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
