उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप स्थित एक मकान में घर की छत पर काम कर रहा प्लंबर का बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी गांव निवासी कृष्ण कुमार का 34 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार जो प्लम्बर का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

रोज की भांति आज भी वह काम करने सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप स्थित एक मकान में काम कर रहा था। तभी वह छत पर काम करते समय नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मे काम कर रहे सहयोगी जगदीश ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

