उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्सा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भैरवा कला गांव निवासी स्वर्गीय महिपाल का 55 वर्षीय पुत्र जग मोहन जो ई-रिक्सा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

रोज की वह बीती रात भी वह वह अपना रिक्सा लेकर सवारी की तलाश में निकला था। जब थाना क्षेत्र के प्रेम नगर पहुंचा तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक जग मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share