उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव में बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा युवक नींद के झोंके में उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गांव निवासी साधु लाल का 40 वर्षीय पुत्र अजय बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था।

तभी वह नींद के झोंके में उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है एंबुलेंस ने घायल।अवस्था मे युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!