G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव के समीप ई रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के उकाथू गांव निवासी शिव भवन का 27 वर्षीय पुत्र मनोज बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव के समीप पहुंची तभी ई-रिक्से ने बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक सवार मनोज घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share