उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बरगदी अमावस्या में चित्रकूट से भगवान कामतानाथ के दर्शन करके वापस आ रहें बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव गांव निवासी टिंकू पुत्र रामबाबू बेडिया (श्रीवास्तव) साला गुड्डू की एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलते ही युवक अपनी पत्नी ललिता देवी के साथ सोमवार को अपनी ससुराल गनीवा राजापुर गया हुआ था।

वहीं से बरगदी अमावस्या में स्नान करने के लिए पत्नी ललिता देवी के साथ चित्रकूट गया हुआ था। वापस आते समय राजापुर के समीप बाइक सवार दंपती की डंपर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में मौत की खबर सुनते ही परिजनों व पड़ोसियों में कोहराम मच गया। मृतक दंपती के दो बेटी सलोनी व इश्का और एक बेटा धीरू था। जिनके सिर से पिता व माता का साया उठ जाने से अनाथ हो गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!