उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार थ्रीविलर लोडर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घयलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट फरीदपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे थ्रीविलर लोडर ने बाइक में टक्कर दिया। जिससे बाइक में सवार रवि गौतम उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम काकाबैरी थाना मलवा व प्रिंस गौतम उम्र लगभग 15 वर्ष पुत्र जगदीश निवासी राधा नगर थाना राधा नगर घायल हो गए। हादशे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही रवि गौतम की हालत गंभीर बताई जाती है। बताया जाता है कि रवि गौतम अपने फुफेरे भाई प्रिंस गौतम के साथ रिश्तेदारी में फरीदपुर गांव में गया था। इसके बाद वापस लौट रहे थे। तभी फरीदपुर गांव के पास ही दुर्घटना हो गई। जिसमें दोनों लोग गंभीर घायल हो गए जिसमें रवि की हालत नाजुक बताई जाती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!