G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अलीपुर ओवर ब्रिज के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गाँव निवासी महेंद्र प्रताप अपने 24 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब बाइक मालवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अल्लीपुर के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक सवार पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। और चालक सौरभ कुमार घायल जो गया पिता नई फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share