फतेहपुर जिला अस्पताल में एक युवती अपने सहेली के साथ भाई का इलाज कराने आई थी। तभी प्राइवेट एंबुलेंस ने उसके पैर को कुचल दिया। जिससे युवती का पैर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मालवा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जितेंद्र प्रकाश की 21 वर्षीय पुत्री अंकिता तिवारी अपनी सहेली दिब्यानशी के साथ जिला अस्पताल अपने 12 वर्षीय भाई आकाश तिवारी का इलाज कराने जिला अस्पताल आई थी।

जब वह महिला गेट से घुसने लगी तभी प्राइवेट एम्बुलेन्स ने जल्दबाजी में बाहर जाने के लिए एम्बुलेन्स को मोड़ते समय अंकिता के पैर को कुचल दिया। जिससे उसका पैर घायल हो गया उसके साथ मौजूद उसकी सहेली दिव्यांशी ने तुरंत उसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचा। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share