G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर रेवाड़ी गाँव के समीप बीती देर रात अज्ञात ट्रैक्टर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गौतम नगर मोहल्ला निवासी कमलेश का 35 वर्षीय पुत्र धनंजय बाइक पर सवार होकर बीती रात किसी काम से कल्यनपुर थाना क्षेत्र गया था।

वापस आते समय लगभग 10:00 बजे रात को अज्ञात ट्रैक्टर बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे धनंजय रोड पर गिरकर अचेत हो गया तो घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share