G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में घर के अंदर फर्राटा पंखा लगा कर सो रहे युवक का पैर पंखे के अंदर चले जाने से क्षतिग्रस्त हो गया। तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी भिखुवा का 25 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र अपने घर में पैर की तरफ फर्राटा पंखा लगाकर सो रहा था।

तभी नींद में उसका पर पंखे के अंदर चला गया जिससे उसका पैर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share