उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा चौकी क्षेत्र में देर शाम घर से निकले युवक का शव सुबह खेतों पर बबुल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। हफ्ते भर में दो बार चालक के साथ गांव के ही लोगों ने किया था मारपीट। भाई ने उन्ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस वह फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी गई है। जानकारी के अनुसार सुबदार का पुरवा गांव निवासी रामभवन का पुत्र पुत्तन यादव रात लगभग 10 बजे खाना खाकर घर से निकल गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा उधर परिजन उसकी खोज बीन करते रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा आज सुबह गांव से एक किलो मीटर दूर खेत में बबूल के पेड से पुत्तन यादव का शव जानवर चाराने गये चरवाहो ने लटका हुआ देखा तो इसकी जानकारी परिजनो को दी। जिस पर परिजन रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे वहीं सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्यम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई सोनू यादव ने बताया कि वर्तमान सभासद विवेक यादव, गुड्डू, दिनेश, भूरा, शनि ने दो दिन पूर्व मामूली विवाद को लेकर उसके भाई को मारापीटा था। उसके बाद में समझौता हो गया था। मंगलवार की दोपहर इन्ही लोगो ने फिर उसके भाई को मारा पीटा मौके पर 112 आई लेकिन कोई कार्यवा8 नहीं किया। रात 10 बजे जब उसका भाई खाना खाकर बाहर निकला तो वापस नहीं लौटा उसका आरोप है कि इन्हीं लोगो ने उसके भाई की हत्या की है। थाने में विवेक यादव सहित आधा दर्जन लोगो के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!