G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा गाँव के समीप मंगलवार की शाम शादी का कार्ड बांटने आये युवक को डम्फर ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के अंजना भैरव गांव निवासी मोहन लाल का 45 वर्षीय पुत्र सुरेश मंगलवार की शाम बाइक से अपनी पुत्री की ससुराल शादी कार्ड बांटने गया था। वापस लौटते समय जब वह प्रेममऊ कटरा के पास खडा था। तभी तेज रफ्तार डम्फर ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share