उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के ग्राम कारीकान में मंगलवार की शाम गांव के बाहर खेत में पेड से फांसी लगाकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। आज सुबह जब ग्रामीणों ने युवक के शव को पेड से लटका हुआ देखा तो क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कारीकान गांव निवासी शिवभवन सोनकर का 40 वर्षीय पुत्र बीरेन्द्र सोनकर देर शाम खाना खाकर शौचक्रिया करने बहाने घर से निकल गया। काफी देर बीतने पर जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनो ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग न लगा। आज सुबह जब लोग शौचक्रिया के लिए जंगल जा रहे थे तभी नीम के पेड में फांसी के फन्दे पर लटके बीरेन्द्र का शव देख लोगो उसके घर वालो को जानकारी दी। जिस पर परिजन मौके पर रोते बिलखते पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का बडा भाई लोरी ने दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!