उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम कंजरन डेरा बांदा सागर रोड में मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बहुआ मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी ख्वाजा उद्दीन का 16 वर्षीय पुत्र सूफियान रात 8 बजे खाना लेने के होटल गया था। तभी कंजरन डेरा बांदा सागर रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टमहाउस में मृतक के बड़े भाई समसुद्दीन ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!