उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में घर के अंदर काम कर रही युवती को जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ला निवासी महेश कुमार की 20 वर्षीय पुत्री श्रेया को घर में काम करते समय सांप ने काट लिया।

सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन अपने वाहन से सांप सहित युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share