उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के दरिया मऊ गाँव में करेन्ट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई है। मौत की खबर सुनकर परिजनों कोहराम मच गया सभी का रो-रो कर बुरा हाल होता रहा। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरिया मऊ गाँव निवासी अशोक गुप्ता का पुत्र 28 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ शीलू जो जो हलवाई का कार्य करता था। दोपहर में फ्रिज में करेन्ट उतरने के कारण शीलू करेन्ट की चपेट में आ गया। आनन फानन में परिजन उसको कौशाम्बी जनपद के मन्झनपुर अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में शीलू की सांसें थम गईं मौत की खबर जब परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल होता रहा। परिजनों में मृतक की मां सावित्री देवी पत्नी कोमल देवी व उसके दो बच्चे एक लड़का अयांश उम्र लगभग 5 वर्ष व लड़की अयांशी उम्र लगभग 3 वर्ष हैं। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद से बात करने पर बताया कि इस विषय में अभी तक कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share