उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत थारियावं कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि संकल्प अभियान में करियामऊ, रामपुर थारियावं एवं मुसईपुर शुरुआत किया गया।जिसमें उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह ने किसानों को खेती की नवीनतम तकनीक व पद्धति, के बीज उर्वरक वितरण एव उपलब्धता, कृषि रक्षा रसायनो, पशुओं से संबन्धित बीमारियों एवं निदान, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि में आधुनिक यंत्रो का प्रयोग, एकीकृत खेती प्रणाली, परम्परागत कृषि विकास योजना, उर्वरको का मृदा स्वास्थय कार्ड आदि सरकार की योजनाओं को विस्तार से जानकारी दी गई । वही जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने किसानों को बताया कि पी.एम.कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पैनल का सिचाई में प्रयोग के विषय में एवं उद्यान विभाग, इत्यादि विभागो की विभिन्न लाभकारी योजनाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा कृषि वैज्ञानिको तथा कृषि अधिकारियों द्वारा गाँव गाँव में किसानों को जागरुक किया जा रहा है। वही सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुँच सकें। थारियावं कृषि विज्ञान केन्द्र कें वैज्ञानिको कृषि विभाग कर्मचारी अधिकारियों ने रामपुर थारियावं, करियामऊ गावं में भी विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजन किया गया। इस मौके पर कानपुर भारतीय दलहन अनुसंधान वैज्ञानिक कल्पना तिवारी, केवी.के.वैज्ञानिक डा. जगदीश किशोर, पशु पालन विभाग डा. राजेश कुमार, हसवा ब्लॉक एडीओ एजी अनिल कुमार यादव. करियामऊ ग्राम प्रधान राजकिशोर, रामपुर- थारियावं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह सहित अन्य विभाग अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
