उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड के सभागार में शुक्रवार को एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों बेरोजगार महिलाएँ भी पहूँची। वही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं की उपस्थिति मजबूत हुई। हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान एवं भाजपा महिला मोर्चा उपध्यक्ष अर्चना तिपाठी ने औरई गाँव की उर्मिला महिला मेठ को प्रमाण पत्र दे सम्मानित किया गया। वही राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन की समूहों की सुनीता देवी, आशा देवी, आसमीन, उमाकंती, खुशबू को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास में चयनित नगीना, जहरा को चाबी दे कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास की चयनित लाभार्थी प्रीति को चाबी दे कर सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण की गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष अर्चना तिपाठी ने महिलाओं को बताया कि सरकार की विशेष योजनाओं में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन समूहों द्वारा गाँव- गाँव की बेरोजगार महिलाओं समूहों बना कर सरकार लोन दे रही है। जिससे गाँव में अधिक से अधिक बेरोजगार महिलाओं समूहों के माध्यम से बेरोजगार महिलाओं को गाँव आचार- मुरब्बा, नमकीन, शब्जी मासलें, पापड़, के आलवा बकरी पालन, भैस पालन, सहित अन्य व्यसाय खोल कर अपने समूहों की महिलाओं की आमदनी बढा सकतीं। हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने बेरोजगार महिलाओं को बताया कि गाँव की महिलाएँ खेती के साथ- साथ बकरी पालन, भैस पालन, मुर्गी पालन के घरेलू उत्पाद बनाकर बाजार में बेच सकती। जिससे परिवार की आमदनी बढ़ेगी। इस आलवा गाँव की पढी- लिखी महिलाओं को विभिन्न रोजगार ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है।जैसे गाँव में महिला मेठ, बैक सखी, विधुत सखी, सहित अन्य विभागों महिलाऐं रोजगार कर रहीं। सरकार भी हर स्तर से महिलाओं की अधिक से अधिक आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहीं। खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पाडेय ने महिलाओं को बताया कि अच्छे कार्य करने वाली महिलाओं आज अलग अलग क्षेत्र कार्य कर रहीं। उनको प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, भाजपा के सदस्यों में शिवपूजन तिवारी, सोनू सिंह, विजय दिवेदी, अरविंद, बीडीओ सतीश चंद्र पाडेय, एडीओ पंचायत कौशलेन्द्र सिंह, एपीओ नितिन श्रीवास्तव,एडीओ एजी अनिल यादव, एडीओ आइएसबी धरमपाल सोनी, हिमाशू सिंह, निधि गुप्ता, सत्येंद्र मिश्रा, बुद्धसेन, जयकरन, प्रियंका सिंह, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!