G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव के समीप खेत में ट्रैक्टर से जानवर की खाद उतरते समय ट्रैक्टर ट्राली ऊपर से गुजरे बिजली के तार से छू गई जिससे करंट की चपेट में आकर दो लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। तुरंत उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव निवासी देशराज का 30 वर्षीय पुत्र रामदत्त व गांव निवासी राजेंद्र सोनकर का 15 वर्षीय पुत्र उदय भान गांव के समीप ट्रैक्टर पर जानवर की खाद लादकर उतारने गए थे।

तभी ट्रैक्टर की ट्राली को हाइड्रोलिक से ऊपर उठाने पर ट्रॉली ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन से छू गई। जिससे दोनों करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गए। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share