उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा रोड डोलेपुर गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक खंती में गिरने से सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के अहिरन डेरा मजरे सरकंडी गांव निवासी राजेंद्र का 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश उर्फ बिपिन कुमार व उसके मौसी का लड़का राधा नगर थाना क्षेत्र के अतरहा गांव निवासी पवन कुमार का 20 वर्षीय पुत्र उमेश दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा रोड पर जा रहे थे।

जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के डोलेपुर गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक खंती में गिर गई और दोनों युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By