G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलवा कस्बा निवासी कल्लू का 20 वर्षीय पुत्र करन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें कारन घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share