उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर मलवा कस्बे में अज्ञात वाहन कार सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार में सवार दम्पति सहित 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर बाकी घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के भाव गाँव निवासी स्व. राम सजीवन द्विवेदी का 50 वर्षीय पुत्र आशीष द्विवेदी अपनी 45 वर्षीय पत्नी सीमा द्विवेदी व अपने 40 वर्षीय छोटे भाई अखिलेश द्विवेदी और अखिलेश द्विवेदी की तीन पुत्रियां 18 वर्षीय पूजा द्विवेदी, 17 वर्षीय परी द्विवेदी और 16 वर्षीय उजाला द्विवेदी को चार पहिया वाहन में सावर कर फतेहपुर जनपद से होते हुए दिल्ली के लिए जा रहा था।

जब उसका वाहन नेशनल हाईवे 2 पर मलवा थाने के कस्बे में पहुंचा तभी दूसरा वाहन ओवर टेक करने के चक्कर में उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत आशीष कुमार द्विवेदी को मृत घोषित कर बाकी सभी घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!