G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव के समीप आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी पेड़ पर उसका पर फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भोलापुर गाँव निवासी विशेश्वर का 28 वर्षीय पुत्र विकास गांव के समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी शुशील और गुलाब के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको प्राइवेट एम्बुलेन्स से शहर के किसी अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share