G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मवइया गांव में परिवारिक कलह के चलते युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी इसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसके इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मवइया गांव निवासी मिल्लू का 30 वर्षीय पुत्र सुनील ने परिवारिक कलह के चलते उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजनों ने वाहन की व्यवस्था कर उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share