उत्तर फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के गढीअधिकांश तालाब में नहाते समय किशोर की गहरे पानी में चले जाने के कारण् डूब गया जानकारी होने पर तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गढी गांव निवासी जर्नादन का 16 वर्षीय पुत्र राजवीर बुधवार की सुबह गांव में स्थित तालाब में नहाने गया था।

तभी नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया जिससे डूब गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!