G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के जाम गाँव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जाम गाँव निवासी स्व. रामकुमार का पुत्र नथन सिंह ने गाँव के बाहर महुवे के पेड़ पर मानसिक तनाव के चलते रस्सी का फन्दा डालकर आत्म हत्या कर ली। ग्रामीणों ने जब उसके शव को फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। परिजनों को जानकारी हुई तो सभी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share