G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अंजू प्रजापति, सदस्या, उत्तर प्रदेश, राज्य महिला आयोग ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई की, जन सुनवाई के दौरान कुल 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और संबंधितों को अग्रसरित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय कराए । उन्होंने कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाय, साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया।

तत्पश्चात सदस्या द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज का निरीक्षण कर साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता आदि को देखा और प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाय। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर अर्चना अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, सीएमओ डा0 राजीव नयन गिरी, नायब तहसीलदार, महिला थाना प्रभारी, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share