उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के सधवापुर गांव के पास सुबह लगभग पांच बजे दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी तेज थी की दोनों ट्रकों के चालक एवं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल ट्रक चालकों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया विजयीपुर रक्षपालपुर मार्ग में एक्सीडेंट के कारण दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन द्वारा दोनों क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटकर यातायात सामान्य करवाने में पुलिस को घंटों कड़ी मस्क़त करनी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक भास्कर त्रिपाठी निवासी अमरेहा जिसरा घूरपुर जनपद प्रयागराज शंकरगढ़ से ट्रक में सामान लोड कर कानपुर जा रहे थे वहीं दूसरी दिशा से शारदा प्रसाद निवासी सिराथू थाना सैनी जनपद कौशांबी मोरंग लाद के आ रहे थे साधुवापुर गांव के पास सीधी भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए गंभीर रूप से घायल दोनों ड्राइवर एवं खलासी को इलाज के लिए हरदो सीएससी भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने चालकों की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया तो परिजन उनका इलाज कराने किसी प्राइवेट अस्पताल लेकर सजल गए। वही इस संबंध में थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर जाम खुलवा दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!