उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गाँव के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां गांव निवासी राम राज का 30 वर्षीय पुत्र सुनील अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मडरांव गाँव अपनी ससुराल से वापस घर जा रहा था।

जब कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा पहुर गाँव के समीप पहुँचा तभी पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए जिसमे एक को किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। वही घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स ने सुनील को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!