G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में साइबर अपराधों पर रोक-थाम तथा प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा बैंक धोखाधड़ी रोकथाम और जांच विषय पर कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें साइबर अपराध से बचाव की बारीकियों से अवगत कराया गया व वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध, ओटीपी फ्राड, एटीएम कार्ड , लोन फ्राड, सेक्सटार्शन फ्राड, सोशल मीडिया फ्राड, कस्टमर केयर फ्राड, डिजिटल अरेस्ट और अन्य बैंकिंग फ्रॉड और उसके जांच आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। आईसीआईसीआई बैंक से धीरेंद्र उपाध्याय (पुलिस कंसल्टेंट) शैलेन्द्र कुमार ( चीफ मैनेजर/हेड 1930) व उदित त्रिपाठी (फाइनेंशियल फ्रॉड प्रीवेंशन मैनेजर) के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें क्षेत्राधिकारी जाफरगंज दुर्गेश दीप, साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम से निरीक्षक मोहम्मद कमर खान, उप रणधीर सिंह, का0 शुभेंदु रंजन, का0 अजय कुमार, अपराध शाखा टीम और समस्त थानों की साइबर सेल टीम के अधिकारी/ कर्मचारी सम्मिलित हुए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share